न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला, महाप्रबंधक समेत सहयोगियों पर 122 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज

New India Co operative bank Scam : न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक और सहयोगियों पर 122 करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा है। ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की, आरबीआई ने बैंक पर सख्त प्रतिबंध लगाए।

New India Co operative bank Scam : न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक एवं लेखा प्रमुख हितेश मेहता और उनके सहयोगियों पर 122 करोड़ रुपये के गबन का मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने यह मामला दर्ज कर इसे आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दिया है।

New India Co operative bank Bank Scam, Banking Scam

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक।

कैसे हुआ घोटाला?

बैंक के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) देवर्षि घोष ने मध्य मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। महाप्रबंधक हितेश मेहता और अन्य सहयोगियों ने साजिश के तहत बैंक की प्रभादेवी और गोरेगांव शाखाओं की तिजोरियों में रखा धन गबन कर लिया। कुल 122 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई।

End of Feed