सलासर टेक्नो इंजीनियरिंग लिमिटेड, जो BSE स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है और इंजीनियरिंग सेक्टर में कार्यरत है, ने Q3 FY2025 के नतीजों की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि उसका संयुक्त शुद्ध लाभ 28% बढ़कर ₹12 करोड़ हो गया है। यह बढ़ोतरी कुल आय में बढ़ोतरी के कारण हुई। पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही (Q3 FY2024) में कंपनी ने ₹16.76 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया था।
आय और व्यय में बढ़ोतरी
तिमाही के दौरान, कंपनी की कुल आय ₹375.89 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹304.34 करोड़ थी। दिसंबर 2024 तिमाही में कुल खर्च ₹359.64 करोड़ रहा जबकि दिसंबर 2023 तिमाही में कुल खर्च ₹281.21 करोड़ था।
क्या करती है कंपनी
सलासर टेक्नो इंजीनियरिंग एक स्टील स्ट्रक्चरल मैन्युफैक्चरर और EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन) इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। यह टेलीकॉम, ऊर्जा और रेलवे क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान करती है।
कितना मिला रिटर्न
14 फरवरी को BSE पर स्टॉक ₹10.29 पर बंद हुआ। इसने 2 साल में 21% रिटर्न दिया है। वहीं 3 साल में 138% रिटर्न दिया है। बात 5 साल के रिटर्न की करें तो स्टॉक ने इस अवधि के दौरान 780% रिटर्न दिया है। हालांकि 1 साल में इसमें 61% की गिरावट देखने को मिली है। फरवरी 2024 में, कंपनी ने 4:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए, यानी प्रत्येक 1 शेयर के लिए 4 अतिरिक्त शेयर दिए गए थे। 14 फरवरी, 2025 तक, BSE डेटा के अनुसार इसका मार्केट कैप 1,776.85 करोड़ रुपये है।
