Changes From 1 April 2025: नए टैक्स स्लैब, टोल टैक्स, एलपीजी, दवाइयों की कीमतों तक, जानिए 1 अप्रैल से क्या-क्या बदला

Changes From 1 April 2025: आज (1 अप्रैल 2025) से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो गई है। आज से इनकम टैक्स स्लैब, टोल टैक्स, एलपीजी, दवाइयों की कीमतों समेत कई चीजों में बदलाव हो रहें हैं जानिए क्या-क्या बदला।

Changes From 1 April 2025: 1 अप्रैल 2025 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई रेगुलेटर्स और वित्तीय परिवर्तन प्रभावी होंगे, जो टैक्सपेयर्स, डिजिटल भुगतान यूजर्स और पेंशनभोगियों को प्रभावित करेंगे। संशोधित इनकम स्लैब, नए UPI रेगुलेशन्स और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) की शुरुआत सहित ये परिवर्तन देश भर में लाखों लोगों के पर्सनल फाइनेंस को बदलने के लिए तैयार हैं। 1 अप्रैल से देश भर में यात्रा करना महंगा हो जाएगा क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की नई बढ़ोतरी लागू होगी। इसके अलावा, दवाओं, गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो रही है। नीचे जानिे 1 अप्रैल से लागू होने वाले प्रमुख परिवर्तन क्या क्या हैं।

Changes From 1 April 2025

जानिए 1 अप्रैैल से क्या-क्या हो रहे हैं बदलाव (तस्वीर-Canva)

New income tax slabs: नए आयकर स्लैब

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ, नई टैक्स रिजीम के तहत नए इनकम टैक्स स्लैब ने मूल छूट सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दिया। इसका मतलब है कि 1 अप्रैल 2025 और 31 मार्च 2026 के बीच 4 लाख रुपये से कम कुल आय वाले व्यक्तियों को इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आवश्यकता नहीं है।

End of Feed