New Business Idea: एलोवेरा जेल स्किन के साथ-साथ जेब के लिए भी फायदेमंद, सालाना 12 लाख से ज्यादा होगी कमाई

New Business Ideas with Low Investment in Hindi: एलोवेरा जेल का उपयोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट, आयुर्वेदिक दवाओं, दर्द की दवाओं और कई तरह की क्रीम में होता है। KVIC ने एलोवेरा जेल पर एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसके मुताबिक आप 24.83 लाख रुपये में ये एलोवेरा जेल का बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • एलोवेरा का बिजनेस करें शुरू
  • सालाना 12 लाख कमा सकते हैं
  • 25 फीसदी होगा प्रॉफिट

New Business Ideas with Low Investment: अकसर लोग नौकरी छोड़कर अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। मगर रिस्क के डर से वे ऐसा नहीं कर पाते। आप सोचेंगे कि रिस्क कैसा? दरअसल बिजनेस में असफलता का डर अकसर लोगों को आगे बढ़ने से रोक देता है। मगर यदि आप ऐसा कोई काम शुरू करें, जिससे तैयार होने वाले प्रोडक्ट की मांग बहुत अधिक है तो आपके असफल होने की संभावना कम रहेगी और रिस्क भी कम होगा। एक ऐसी ही चीज है एलोवेरा (Aloe Vera), जिसके जेल की डिमांड कई चीजों में होती है। इस बिजनेस में कम रिस्क और तगड़ी कमाई होगी।

आता है कई काम

एलोवेरा जेल का उपयोग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट, आयुर्वेदिक दवाओं, दर्द की दवाओं और कई तरह की क्रीम में होता है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने एलोवेरा जेल पर एक रिपोर्ट तैयार की है, जिसके मुताबिक आप 24.83 लाख रुपये में ये एलोवेरा जेल का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। एलोवेरा जेल के बिजनेस पर केवीआईसी की रिपोर्ट आप इस लिंक पर पर पढ़ सकते हैं।

End of Feed