मिल गया उत्तराधिकारी? नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा बने सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के न्यासी

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा को मंगलवार को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का न्यासी नियुक्त किया गया। यह ट्रस्ट टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 27.98% हिस्सेदारी रखता है, जो नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार में सक्रिय समूह का सबसे बड़ा शेयरधारक है।

टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा को मंगलवार को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का न्यासी (ट्रस्टी) नियुक्त किया गया है। यह ट्रस्ट टाटा समूह की मुख्य होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 27.98% हिस्सेदारी रखता है और समूह का सबसे बड़ा शेयरधारक है।

Ratan Tata, Noel Tata, Neville Tata, Sir Dorabji Tata Trust

नोएल टाटा के बेटे नेविल को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का न्यासी नियुक्त किया गया

दो गुटों के विवाद के बाद लिया गया फैसला

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब ट्रस्ट से जुड़े दो गुटों के बीच चल रही खींचतान हाल ही में खत्म हुई है। एक गुट का नेतृत्व नोएल टाटा कर रहे थे, जबकि दूसरा गुट रतन टाटा के करीबी मेहली मिस्त्री के नेतृत्व में था। दोनों के बीच टाटा संस में 66% हिस्सेदारी रखने वाले ट्रस्टों के प्रबंधन को लेकर विवाद चल रहा था। बाद में मिस्त्री को प्रमुख ट्रस्टों से बाहर कर दिया गया और उन्होंने इस फैसले को कानूनी रूप से चुनौती नहीं दी।

End of Feed