Nestle quarterly results: नेस्ले इंडिया का चौथी तिमाही में 27 प्रतिशत बढ़ा प्रॉफिट, 934 करोड़ रुपये हुआ मुनाफा

Nestle quarterly results: कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 737 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन अवधि में परिचालन आय बढ़कर 5,267 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 4,830 करोड़ रुपये थी। नेस्ले इंडिया ने नेस्ले हेल्थ साइंस के पोषण संबंधी स्वास्थ्य समाधान, विटामिन, खनिज और स्वास्थ्य पूरकों की वैश्विक श्रृंखला को एक साथ लाने के लिए डॉ. रेड्डीज के साथ एक संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर किया है। संयुक्त उद्यम के वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में चालू होने की उम्मीद है।

Nestle quarterly results: दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुएं (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया का मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 934 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 737 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन अवधि में परिचालन आय बढ़कर 5,267 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में 4,830 करोड़ रुपये थी। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा, ‘‘ बढ़ती खाद्य मुद्रास्फीति और अस्थिर जिंस कीमतों से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद हमने दहाई अंक में वृद्धि हासिल की है।’’

Nestle India results Q1FY24 earnings

नेस्ले इंडिया

चेयनमैन ने क्या कहा

नारायणन ने कहा, ‘‘ इस तिमाही में हमारी घरेलू बिक्री 5,000 करोड़ रुपये को पार कर गई, जो हमारे लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।’’ नेस्ले ने 31 मार्च 2024 को समाप्त 15 महीने में 3,933 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। इसने 31 दिसंबर 2022 (जनवरी-दिसंबर अवधि) में 2,390 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

End of Feed