Nepali Currency Controversy: नेपाल ने अपने नोट पर दिखाए 3 भारतीय इलाके, भारत ने दी चेतावनी, जानें चीन से क्या है कनेक्शन

Indian territory on Nepali notes: नेपाल के सेंट्रल बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक ने देश के संशोधित राजनीतिक मानचित्र वाले 100 रुपये के नए नोट छापने का ठेका एक चीनी कंपनी को दिया है। इन नोटों पर भारत के तीन इलाके को दिखाया गया। इस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

Indian territory on Nepali notes: नेपाल के सेंट्रल बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक ने एक चीनी कंपनी को देश के संशोधित राजनीतिक मानचित्र वाले नए 100 रुपये के नोट छापने का ठेका दिया है। नेपाल की मंत्रिपरिषद ने 100 रुपये के नोट के डिजाइन में बदलाव को मंजूरी दे दी है, जिसमें नेपाल के तीन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को नेपाल का हिस्सा बनाया गया है।

Indian territory on Nepali note, Nepali currency Controversy, Nepali rupee

नेपाल ने अपने रुपये पर दिखाए भारतीय इलाके (तस्वीर-Canva)

नोट पर दिखाया लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा

पीटीआई के मुताबिक 18 जून 2020 को एक प्रक्रिया के जरिये लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपने संविधान में संशोधन कर शामिल करके नए राजनीतिक मानचित्र को अपडेट किया गया था, जिसे भारत ने पहले ही नेपाल द्वारा क्षेत्रीय दावों के कृत्रिम विस्तार के रूप में अस्थिर करार दिया था। नए राजनीतिक मानचित्र को नेपाली संविधान में संशोधन कर मंजूरी दी गई थी जिसमें लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को नेपाल के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है।

End of Feed