Navratri Sale 2025: कल से कार-बाइक खरीदने का बेस्ट मौका, जानें टाटा, मारुति, महिंद्रा की कौन सी गाड़ी कितनी होगी सस्ती

दोपहिया वाहनों में, हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतें 15,743 रुपये तक कम हो जाएंगी। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के 350सीसी तक के मॉडल की कीमतें 18,800 रुपये तक कम हो जाएंगी।

Navratri Sale 2025: GST में कमी के बाद देश की प्रमुख वाहन कंपनियों मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंदै मोटर इंडिया सोमवार से अपनी कारों की कीमतें कम करने जा रही हैं। कल से ही नवरात्रि का शुभ त्योहार शुरू हो रहा है। इससे ग्राहकों को काफी फायदा होगा। लक्जरी कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू के साथ-साथ दोपहिया वाहन कंपनियां भी 22 सितंबर से लागू नए GST के साथ कीमतें कम करने जा रही हैं। आइए जानते हैं कि किस गाड़ी पर कितनी की बचत आपको कल से होने वाली है।

गाड़ी खरीदने का मौका

गाड़ी खरीदने का मौका

स्विफ्ट की कीमत में 84,600 रुपये तक की कमी

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने जीएसटी दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपनी कारों की कीमतों में 1.29 लाख रुपये तक की कटौती की है। कंपनी ने दोपहिया वाहन चलाने वाले ग्राहकों को चार पहिया वाहनों खरीदने में सुगमता के लिए अपनी छोटी कारों की कीमतों में 8.5 प्रतिशत से अधिक की कटौती करने का भी फैसला किया है। प्रवेश-स्तर के मॉडल एस प्रेसो की कीमत में 1,29,600 रुपये तक की कमी होगी; ऑल्टो के 10 की कीमत में 1,07,600 रुपये तक की कमी होगी; सेलेरियो की कीमत में 94,100 रुपये की कमी होगी; वैगन-आर की कीमत में 79,600 रुपये तक की कमी होगी और इग्निस की कीमत में 71,300 रुपये तक की कमी होगी। प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट की कीमत में 84,600 रुपये तक की कमी; बलेनो की कीमत में 86,100 रुपये तक की कमी; टूर एस की कीमत में 67,200 रुपये तक की कमी; डिजायर की कीमत में 87,700 रुपये तक की कमी; फ्रोंक्स की कीमत में 1,12,600 रुपये तक की कमी; ब्रेजा की कीमत में 1,12,700 रुपये तक की कमी; ग्रैंड विटारा की कीमत में 1.07 लाख रुपये तक की कमी; जिम्नी की कीमत में 51,900 रुपये तक की कमी; अर्टिगा की कीमत में 46,400 रुपये तक की कमी और एक्सएल छह की कीमत में 52,000 रुपये तक की कमी होगी।

End of Feed