क्रेडिट रिपोर्ट में नाम मिसमैच है? जानें सही करने का आसान तरीका स्टेप बाय स्टेप

Credit Report Update: अगर आपके सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार, पैन, पासपोर्ट) और क्रेडिट रिपोर्ट में दर्ज नाम अलग-अलग हैं, तो इससे लोन अप्रूवल में देरी हो सकती है, e-KYC फेल हो सकता है और बैंक खाते खोलने या बंद करने में दिक्कत आ सकती है।

Credit Report Update : आपके सरकारी पहचान पत्र और क्रेडिट रिपोर्ट में दर्ज नाम में अंतर होने से लोन अप्रूवल में देरी हो सकती है, e-KYC फेल हो सकता है और खाते खोलने या बंद करने में असुविधा हो सकती है। सभी क्रेडिट ब्यूरो में आपका नया नाम दिखाई देने से ऋणदाता आपको तुरंत वेरिफाई कर सकते हैं और आपको डुप्लिकेट या अलग क्रेडिट फाइलों की परेशानी से बचा सकते हैं।

Credit Report Update

क्रेडिट रिपोर्ट को सही करने का आसान तरीका (तस्वीर-istock)

सरकारी पहचान पत्रों से शुरुआत करें

उन पहचान दस्तावेजों से शुरुआत करें जिन पर ब्यूरो और लोन देने वाले भरोसा करते हैं। अपने आधार, पैन, पासपोर्ट और वोटर आईडी कार्ड को अपने नए नाम में अपडेट करें और डिजिटल और हार्ड कॉपी संभाल कर रखें। अगर आपका नाम शादी, तलाक या अदालत के आदेश के कारण बदला है, तो विवाह प्रमाण पत्र, तलाक का आदेश या राजपत्र अधिसूचना संभाल कर रखें। ये दस्तावेज वो सबूत हैं जिन्हें आप ब्यूरो और ऋणदाताओं के पास दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed