पैसा छापने की मशीन बना EV Stock! 1 साल में 270% का बंपर रिटर्न, आज फिर 16% भागा

आमतौर पर जब कंपनियां घाटा रिपोर्ट करती हैं, तो शेयर में गिरावट होती है। लेकिन, इस कंपनी ने 51 करोड़ नेट लॉस रिपोर्ट किया है। इसके बाद भी शेयर एक दिन में 16% भागा है।

Multibagger EV Stock Ather Energy : पिछले एक साल में जहां शेयर बाजार का हाल बेहाल रहा है। वहीं, इस EV Stock ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। पिछले साल 6 मई को यह स्टॉक शेयर बाजार में 326 रुपये पर लिस्ट हुआ। इसके तुरंत बाद 9 मई तक लुढ़क कर 300 रुपये तक आ गया। लेकिन, इसके बाद ऐसी रफ्तार पकड़ी कि आज 1,500 रुपये तक चला गया। इस तरह महज 15 महीने में यह शेयर 300 से 1500 पहुंच गया और निवेशकों को करीब 5 गुना रिटर्न दिया है।

EV Stock

इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्टॉक ने कराई मौज

वहीं, अगर ठीक एक साल के रिटर्न की बात करें, तो पिछले साल 4 अगस्त को इस शेयर की कीमत 396 रुपये थी, इस तरह करंट प्राइस 1464 तक 270% का रिटर्न दे चुका है। पिछले 6 महीने के टाइम फ्रेम में देखें, जो पश्चिम एशिया में तनाव के चलते पूरा बाजार एक रेंज में अटका है। वहीं, इस शेयर ने 110% का रिटर्न दिया है। जबकि, 1 महीने में 30% और पिछले 5 दिन में 19% भाग चुका है।

End of Feed