मुकेश अंबानी का बड़ा दांव, RCPL इस राज्य में अब बनाएगी ​बिस्किट-मसाले-स्नैक्स ; 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार​​

आरसीपीएल, रिलायंस रिटेल से उभरकर रिलायंस इंडस्ट्रीज की पैरेंट कंपनी है। यह भारत की सबसे तेजी से बढ़ती रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों में से एक बन गई है। इसकी स्थापना के बाद से केवल तीन वर्ष में इसने 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है।

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने देश भर में एकीकृत खाद्य विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के साथ बृहस्पतिवार को 40,000 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर यहां विश्व खाद्य भारत 2025 कार्यक्रम में हस्ताक्षर किए गए।

Mukesh Ambani

एशिया का सबसे बड़ा फूड पार्क

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अगस्त में अपनी वार्षिक आम बैठक में निवेश योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि वह ‘‘ एआई-संचालित स्वचालन, रोबोटिक्स और टिकाऊ प्रौद्योगिकियों के साथ एशिया का सबसे बड़ा एकीकृत फूड पार्क बनाएगी।’’ आरसीपीएल, रिलायंस रिटेल से उभरकर रिलायंस इंडस्ट्रीज की अनुषंगी कंपनी है। यह भारत की सबसे तेजी से बढ़ती रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनियों में से एक बन गई है। इसकी स्थापना के बाद से केवल तीन वर्ष में इसने 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया है।

End of Feed