Mukesh Ambani Loan: रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हैं। अंबानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनी में से एक जियो फाइनेंस लिमिटेड (JFL) ने लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज (LAS) के सेक्टर में कदम रखने की घोषणा की है। यानी जियो फाइनेंस अब डीमैट एकाउंट में रखी सिक्योरिटीज जैसे कि शेयर और म्यूचुअल फंड को गिरवी रखकर ग्राहकों को लोन देगी। कंपनी का दावा है कि यह प्रोसेस पूरी तरह से डिजिटल, सेफ और OTP-बेस्ड होगी। जियो फाइनेंस ऐप के जरिए ग्राहक सिर्फ 10 मिनट में एक करोड़ रुपये तक का लोन ले सकेंगे। गौरतलब है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की NBFC (नॉन बैंकिग फाइनेंशियल कंपनी) ब्रांज जियो फाइनेंस लिमिटेड (JFL) है।
अंबानी का नया धमाका! अब सिर्फ OTP से मिलेंगे करोड़ों रुपये
ब्याज दर 9.99 प्रतिशत से होगी शुरू
कंपनी के मुताबिक लोन अगेंस्ट शेयर्स और लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फ़ंड्स जैसी सर्विस इंटरेस्ट रेट कस्टमर के पर्सनल रिस्क प्रोफाइल के मुताबिक होगी। यदि रिस्क प्रोफाइल बढ़िया रहा तो ब्याज दरें 9.99% से शुरू होंगी। ये लोन मैक्सिमम तीन साल तक के समय के लिए होंगे और इनमें कोई फ़ोरक्लोज़र चार्ज नहीं लगेगा।
शेयर में 5.29 फीसदी की तेजी
बीएसई में कल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 213.50 रुपये पर बंद हुए थे। आज सुबह यह बढ़ कर 214.90 रुपये पर खुले। ऊंचे में यह चढ़ते हुए 225.45 रुपये पर चले गए जो कि आज का उच्चतम स्तर है। नीचे में यह 216.60 रुपये पर आया। कारोबार की समाप्ति पर इसके शेयर 5.29 फीसदी चढ़ कर 224.50 रुपये पर बंद हुए।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
