Mukesh Ambani के 20 साल बेमिसाल! दो दशकों में 42 गुना बढ़ा RIL का पूंजीकरण

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 28, 2022, 03:15 PM IST

Mukesh Ambani: 28 दिसंबर 2022 को मुकेश अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का पद संभाले 20 साल पूरे हो गए हैं। मालूम हो कि साल 1932 में आज ही के दिन मुकेश अंबानी के पिता और बिजनेस टायकून धीरूभाई अंबानी का जन्म हुआ था।

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद पर अब मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को 20 साल पूरे हो गए हैं। उनकी अगुवाई में रिलायंस ने पिछले दो दशक में राजस्व, लाभ के साथ ही बाजार पूंजीकरण में लगातार दो अंकीय वृद्धि दर हासिल की है। इस दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 42 गुना बढ़ा है, तो लाभ में करीब 20 गुना की वृद्धि हुई है। कंपनी द्वारा बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि अंबानी के नेतृत्व वाले 20 वर्षों में 87 हजार करोड़ प्रति वर्ष की दर से निवेशकों की झोली में 17.4 लाख करोड़ रुपये आए।

mukesh ambani

Mukesh Ambani के 20 साल बेमिसाल!

बड़ी से बड़ी कंपनियों ने किया निवेश

End of Feed