30 करोड़ से ज्यादा भारतीय जितना एक महीने में भी नहीं कमा पाते, उससे ज्यादा एक दिन में बढ़ गया इस शेयर का भाव

शेयर मार्केट और लेबर मार्केट के आंकड़ों को जब साथ रखते हैं, तो बेहद विरोधाभासी तस्वीर सामने आती है। बाज शेयर बाजार में एक कंपनी के शेयर का भाव सिर्फ एक दिन में इतना बढ़ गया, जितना इस देश के 50% से ज्यादा कामगार एक महीने में कमा पाते हैं।

Share Market की जानकारी रखने वाले जानते हैं कि यहां कई शेयरों की कीमत लाखों रुपये में होती है। फिलहाल, भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियो में से 4 कंपनियों के शेयर ऐसे हैं, जिनकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा है। फिलहाल, 6 फरवरी, 2026 के हिसाब से Propshare Titania (InVit) का शेयर 1100000 के भाव के साथ देश का सबसे महंगा शेयर है। वहीं, इक्विटी सेगमेंट देखें, तो MRF शीर्ष पर है। इसके अलावा Elcid Investment के शेयर का प्राइस भी 113999.9 है। हालांकि, इनमें सबसे ज्यादा एक्टिव ट्रेडिंग सिर्फ MRF में देखने को मिलती है।

MRF Share Price

एक दिन में हो गया 11 हजार महंगा

MRF के शेयर में 9% की तेजी

तिमाही नतीजों के बाद शुक्रवार को MRF के शेयरों में 9 फीसदी के करीब तेजी देखने को मिली है। कारोबार की शुरुआत के दौरान MRF Share Price 1,34,970 पर ओपन हुई। इसके बाद 1,49,070 रुपये के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। फिलहाल यह शेयर करीब 9 फीसदी की तेजी के साथ 1,46,700 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस तरह से महज एक दिन में इस शेयर में 11,730 रुपये की तेजी आई है।

End of Feed