Housing Society Maintenance Bill: बढ़ सकता है आपकी सोसाइटी का मेंटेनेंस बिल, क्यों और कैसे?

Housing Society Maintenance Bill: दिल्ली-एनसीआर की हाउसिंग सोसाइटी में मेंटेनेंस चार्ज 25 से 30% तक बढ़ सकता है, जिससे निवासियों का मासिक खर्च बढ़ने की संभावना है। आखिर क्यों?

Housing Society Maintenance Charges : अगर आप किसी गेटेड सोसाइटी या अपार्टमेंट में रहते हैं, तो आने वाले समय में आपका मासिक मेंटेनेंस बिल बढ़ सकता है। दिल्ली-एनसीआर के कई हाउसिंग सोसाइटी में मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने (Housing Society Maintenance charges Hike) पर विचार किया जा रहा है। इसका मुख्य कारण हाल ही में बढ़ी हुई मजदूरी और रोजमर्रा के खर्चों में बढ़ोतरी है।

housing society maintenance Bill, Housing Society Maintenance charges Hike, Delhi NCR apartments, Maintenance charges Hike gated community expenses, resident welfare association

सोसाइटी मेंटेनेंस बिल जल्द महंगा हो सकता है

क्यों बढ़ रहे हैं मेंटेनेंस चार्ज?

मेंटेनेंस चार्ज बढ़ने की सबसे बड़ी वजह सोसाइटी में काम करने वाले कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी है। सुरक्षा गार्ड, सफाईकर्मी, माली, इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर जैसे कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी गई है। इससे सोसाइटी का कुल खर्च काफी बढ़ गया है। हर अपार्टमेंट सोसाइटी को अपने रोजमर्रा के कामों के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों की जरुरत होती है। जैसे कि सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बागवानी और बिजली-पानी की मरम्मत। जब इन कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ती है, तो इसका सीधा असर निवासियों के मासिक खर्च पर पड़ता है। कई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) का कहना है कि उनके पास खर्च बढ़ने के बाद चार्ज बढ़ाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता।

End of Feed