Monsoon Session : सरकार पेश करेगी 3 बड़े बिल; बदलेंगे टैक्स, कारोबार और विदेशी फंडिंग के नियम

संसद के मानसून सत्र में केंद्र सरकार तीन अहम बिल पेश करने जा रही है। ये बिल टैक्स, कारोबार और विदेशी फंडिंग से जुड़े हैं। मोटे तौर पर ये बिल देश के करोड़ों लोगों पर सीधा असर डालने वाले हैं।

Monsoon Session 2026 : संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस बार सरकार का एजेंडा सिर्फ राजनीतिक मुद्दों तक सीमित नहीं है। केंद्र सरकार तीन ऐसे अहम विधेयक संसद में पेश करने जा रही है, जिनका सीधा असर देश की टैक्स व्यवस्था, छोटे कारोबारियों, सरकारी बॉन्ड बाजार और विदेशी फंडिंग से जुड़े नियमों पर पड़ सकता है। इनमें Income-tax (Amendment) Bill, 2026, Micro, Small and Medium Enterprises Development (Amendment) Bill, 2026 और Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill, 2026 शामिल हैं।

parliament

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

तीनों विधेयकों को सरकार के व्यापक आर्थिक सुधार कार्यक्रम का हिस्सा माना जा रहा है। इनकम टैक्स संशोधन वित्तीय बाजार और सरकारी बॉन्ड बाजार को मजबूत करने पर केंद्रित है। MSME संशोधन का लक्ष्य छोटे कारोबारियों के लिए कारोबार करना आसान बनाना और भुगतान विवादों का तेजी से समाधान करना है।

End of Feed