भारी बारिश में डूब गई Car तो क्या होगा? जानिए Insurance कंपनी पूरा पैसा देगी या नहीं

क्या आप जानते हैं भारी बारिश या बाढ़ में कार को हुए नुकसान का भुगतान हर मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी में नहीं मिलता। अगर आपके पास कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी है, तो प्राकृतिक आपदा से हुए अधिकांश नुकसान कवर हो सकते हैं।

मानसून (Monsoon 2026) के दौरान कई शहरों में जलभराव की वजह से कई कारें पानी में फंस जाती हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि अगर कार बाढ़ या भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो जाए तो क्या मोटर इंश्योरेंस (Motor Insurance) पूरी मरम्मत का खर्च उठाएगा? दरअसल, इसका जवाब आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी के टाइप और नुकसान की स्थिति पर निर्भर करता है।

monsoon car damage

भारी बारिश में डूब गई कार तो क्या होगा (Photo: iStock)

प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान

अगर आपके पास केवल थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस है तो आपकी अपनी कार को हुए नुकसान का भुगतान नहीं किया जाएगा। बाढ़, जलभराव या भारी बारिश से कार को हुए नुकसान के लिए आमतौर पर कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस या स्टैंडअलोन ओन-डैमेज पॉलिसी की जरूरत होती है। यही पॉलिसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कवर करती है।

End of Feed