मोदी सरकार ने इमरजेंसी ऋण गारंटी योजना 5.0 को मंजूरी दी, वैश्विक संकट में उद्योगों को मिलेगा बड़ा सपोर्ट

आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ECLGS) 5.0 में एमएसएमई के लिए 100 प्रतिशत और गैर-एमएसएमई तथा एयरलाइन क्षेत्र के लिए 90 प्रतिशत गारंटी कवरेज का प्रावधान है।

केंद्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत मोदी कैबिनेट ने इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ECLGS) 5.0 को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य संकट के समय भारतीय उद्योगों को आर्थिक मदद देना और उन्हें स्थिर बनाए रखना है। कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने कृषि, तकनीक और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़े बजट का प्रावधान किया है, ताकि देश के विभिन्न क्षेत्रों को मजबूती मिल सके।

Modi (2)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ECLGS) 5.0 में एमएसएमई के लिए 100 प्रतिशत और गैर-एमएसएमई तथा एयरलाइन क्षेत्र के लिए 90 प्रतिशत गारंटी कवरेज का प्रावधान है।

End of Feed