Mobile Phone Export: मोबाइल फोन निर्यात सितंबर में 95 प्रतिशत चढ़कर 1.8 अरब डॉलर पर पहुंचा

आईसीईए ने वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के मोबाइल फोन निर्यात के लगभग 35 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान जताया है, जो पिछले वित्त वर्ष के 24.1 अरब डॉलर से अधिक है। आईसीईए के चेयरमैन पंकज मोहिंद्रू ने कहा, 'भारत का मोबाइल फोन उद्योग सभी मोर्चों पर आगे बढ़ रहा है।'

देश का मोबाइल फोन निर्यात सितंबर महीने में सालाना आधार पर 95 प्रतिशत चढ़कर 1.8 अरब डॉलर से अधिक हो गया। उद्योग निकाय आईसीईए ने मंगलवार को अनुमानित आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी। ‘इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन’ (आईसीईए) ने बयान में कहा कि अगस्त एवं सितंबर महीने उत्पादन समायोजन और मौसमी आपूर्ति चक्र के कारण पारंपरिक रूप से निर्यात के लिहाज से सुस्त माने जाते हैं। लेकिन इस बार का मजबूत प्रदर्शन देश में विकसित हुए मजबूत मोबाइल फोन विनिर्माण पारिस्थितिकी को दर्शाता है।

Mobile Export

सितंबर महीेने में मोबाइल एक्सपोर्ट में हुई बढ़ोतरी। (फोटो क्रेडिट-iStock)

संघ ने कहा, ‘‘अप्रैल-सितंबर के दौरान मोबाइल फोन निर्यात अनुमानित रूप से 13.5 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 8.5 अरब डॉलर था। यह 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। यह दर्शाता है कि भारत का मोबाइल फोन निर्माण क्षेत्र निरंतर पैमाना, दक्षता एवं विश्वसनीयता के तीन स्तंभों पर टिके हुए वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है।’’

End of Feed