Vedanta Demerger को NCLT ने दी मंजूरी, 4 फीसदी भागा स्टॉक, निवशकों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

माइनिंग सेक्टर की दिग्गज वेदांता के डीमर्जर को NCLT ने मंजूरी दे दी है। वेदांता का शेयर आज दिनभर से निवेशकों के फोकस में रहा। दोपहर बाद जैसे ही डीमर्जर की मंजूरी की खबर सामने आई, स्टॉक में एक बड़ा मूव देखने को मिला और शेयर करीब 4 फीसदी चढ़ गया।

Vedanta Demerger: माइनिंग सेक्टर की दिग्गज वेदांता के डीमर्जर को मुंबई NCLT ने मंजूरी दे दी है। ET NOW की रिपोर्ट के मुताबिक डीमर्जर प्लान के तहत वेदांता को अपनी पांच कंपनियों को बाजार में अलग से लिस्ट करने की मंजूरी मिल गई है। वेदांता एक मल्टीनेशनल कंपनी है। खासतौर पर माइनिंग सेक्टर में दबदबा रखने वाली यह कंपनी लंबे समय से डीमर्जर की तैयारी में जुटी है। बाजार के जानकारों का मानना है कि डीमर्जर की वजह से कंपनी के वैल्यूएशन में सुधार होगा।

Vedanta Demerger

वेदांता डीमर्जर को मिली मंजूरी (फोटो क्रेडिट: Shutterstock/ ET Now Digital)

पांच कंपनियां अलग से होंगी लिस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक वेदांता के डीमर्जर प्लान के तहत पांच कंपनियों की भारतीय बाजार में अलग से लिस्टिंग होगी। इनमें वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता स्टील एंड फेरस फ्रेम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर और वेदांता बेस मेटल्स शामिल हैं।

End of Feed