छप्परफाड़ रिटर्न! SBI के लिए 'जैकपॉट' बना NSE IPO, ₹2 करोड़ बन गए ₹5000 करोड़

NSE IPO भले ही अभी पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए नहीं खुला है। लेकिन, SBI सहित कई निवेशकों के लिए यह जैकपॉट बन गया है। NSE में SBI के 2 करोड़ रुपये के निवेश की वॅल्यू ₹5000 करोड़ आंकी गई है।

SBI Profit in NSE IPO : देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE का IPO जल्द ही आम लोगों के लिए निवेश के लिए खुलने वाला है। लेकिन, जब आम लागे इसमें निवेश करेंगे, तो कई बड़े निवेशक इससे बाहर निकलेंगे। क्योंकि, यह पूरी तरह एक ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू है। यानी पब्लिक सब्सक्रिप्शन से जो रकम मिलेगी, वह उन शेयर धारकों को मिलेगी, जो IPO में अपने शेयर बेच रहे हैं।

NSE IPO SBI

NSE के IPO से SBI को बड़ा फायदा

SBI के लिए जैकपॉट

NSE का करीब ₹30,000 करोड़ का IPO देश के इतिहास के सबसे बड़े इश्यूज में शामिल होगा। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के लिए यह IPO किसी जैकपॉट से कम नहीं है। क्योंकि, इसकी वजह से बैंक को 2 करोड़ रुपये के निवेश के बदले करीब 5 हजार करोड़ रुपये मिलने जा रहे हैं। दशकों पहले SBI की तरफ से किए गए निवेश पर ऐसा रिटर्न मिलने जा रहा है, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी। अगर इस रिटर्न को फीसदी में देखें, तो 2 करोड़ के निवेश पर SBI को 256,775% का अकल्पनीय रिटर्न मिलने जा रहा है।

End of Feed