जीरो से शुरुआत कर बनीं दुनिया की सबसे अमीर महिलाएं, मिलिए बिजनेस वर्ल्ड की 'सेल्फ मेड' बिजनेस वूमेन से

आज विमेंस डे है तो आइये आज आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसी मह‍िलाओं से कराते हैं जो दुन‍िया की सबसे अमीर महिला हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स ने दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची जारी की है. इस ल‍िस्‍ट में सि‍र्फ एक भारतीय महिला शाम‍िल है।

अक्सर जब हम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की बात करते हैं, तो दिमाग में एलन मस्क या जेफ बेजोस जैसे नाम आते हैं। लेकिन आज के दौर में महिलाएं न केवल बिजनेस वर्ल्ड में अपनी जगह बना रही हैं, बल्कि शून्य से शुरुआत कर अरबों डॉलर का साम्राज्य भी खड़ा कर रही हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 और फोर्ब्स के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में 'सेल्फ-मेड' (Self-Made) यानी अपने दम पर सफल होने वाली महिला अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। आइए, जानते हैं उन टॉप महिलाओं के बारे में जिन्होंने साबित कर दिया कि अगर जज्बा हो तो आसमान भी छोटा पड़ता है।

richest women

एलिस वाल्टन

दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में एलिस वाल्टन का नाम सबसे ऊपर आता है। उनके पास करीब 114 बिलियन डॉलर की विशाल संपत्ति है। एलिस दुनिया के सबसे बड़े रिटेलर 'वॉलमार्ट' के संस्थापक सैम वाल्टन की सबसे छोटी संतान हैं। अर्थशास्त्र और वित्त में स्नातक की डिग्री रखने वाली एलिस ने अपने पारिवारिक व्यवसाय की विरासत को बखूबी संभाला है।

End of Feed