MCX Silver: बाजार खुलते ही आज 8500 रुपये महंगी हुई चांदी, जानें नया भाव?

वेनेजुएला में भू-राजनीतिक तनाव,जहां अमेरिका ने तेल टैंकरों को ब्लॉक कर दिया है और निकोलस मादुरो की सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है ने सेफ-हेवन एसेट के तौर पर चांदी की मांग बढ़ाने का काम किया है।

MCX Silver: चांदी में जबरदस्त तेजी का दौर (Bull Phase) थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में 8500 रुपये की बड़ी तेजी आ गई है। एमसीएक्स पर सिल्वर का भाव आज 8,541 रुपये उछलकर 232741 रुपये पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि पिछले 1 महीने में चांदी की कीमत में 42% की बड़ी बढ़ोतरी, 3 महीने में 63% का उछाल, 6 महीने में 106% की वृद्धि, और 1 साल में चांदी का भाव 150% बढ़ा है। कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी में यह तेजी अभी आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।

चांदी

चांदी

इसलिए बढ़ रही चांदी की कीमत

1. मांग (Demand) में तेजी

चांदी सिर्फ एक इन्भेस्टमेंट मेटल नहीं है, बल्कि औद्योगिक उपयोग में भी बड़ी भूमिका निभाती है। खासतौर से सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स और तकनीकी उपकरणों में। इससे मांग लगातार बढ़ रही है।

End of Feed