संकट में मारुति सुजुकी, इनकम टैक्स ने भेजा 2160 करोड़ रु का बकाया चुकाने के लिए नोटिस

Maruti Suzuki Gets Tax Notice: मारुति सुजुकी को आयकर विभाग ने टैक्स नोटिस भेजा है। कंपनी के मुताबिक इसे आयकर विभाग से 2,160 करोड़ रु की बकाया राशि का भुगतान करने के लिए ये नोटिस भेजा मिला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आयकर विभाग ने भेजा मारुति सुजुकी को नोटिस
  • 2160 करोड़ रु के लिए मिला टैक्स नोटिस
  • कंपनी विवाद समाधान पैनल के सामने करेगी अपील

Maruti Suzuki Gets Tax Notice: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को आयकर विभाग ने टैक्स नोटिस भेजा है। कंपनी के मुताबिक इसे आयकर विभाग से 2,160 करोड़ रु की बकाया राशि का भुगतान करने के लिए ये नोटिस भेजा मिला है। ये मामला वित्त वर्ष 2019-20 की अवधि का है।

Maruti Suzuki Gets Tax Notice

मारुति सुजुकी को मिला टैक्स नोटिस

मारुति सुजुकी इस नोटिस के मामले में विवाद समाधान पैनल (Dispute Resolution Panel) के सामने अपनी आपत्ति दाखिल करेगी। मारुति ने कहा है कि इस आदेश का कंपनी के फाइनेंशियल, ऑपरेशनल या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

End of Feed