एकजुट रहें, धौंस-धमकी से डरने की जरुरत नहीं, अमेरिकी टैरिफ पर ऐसा क्यों बोले मारुति के चेयरमैन

US Tariffs: मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने कहा कि भारत को अमेरिकी 50 प्रतिशत शुल्क का सामना करने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी तरह की धौंस-धमकी के आगे झुकना ठीक नहीं है। यह शुल्क भारतीय उत्पादों के निर्यात और रोजगार पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, इसलिए देश को मजबूत रहना होगा।

US Tariffs: मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने कहा कि देश को अमेरिकी 50 प्रतिशत शुल्क के खिलाफ एकजुट होकर धौंस-धमकी का सामना करना होगा। उन्होंने यह बयान कंपनी की 44वीं वार्षिक आम बैठक में दिया। भार्गव ने कहा कि भारतीय होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी गरिमा और सम्मान को बनाए रखें और किसी भी प्रकार की धमकी के आगे न झुकें। राष्ट्र को एकजुट होना होगा।

Maruti Suzuki India, US tariffs, RC Bhargava

मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर. सी. भार्गव (तस्वीर-pti)

अमेरिकी टैरिफ का प्रभाव

अमेरिका ने बुधवार से भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया है, जिसका असर श्रम-प्रधान क्षेत्रों जैसे झींगा, परिधान, हीरे, चमड़ा, जूते-चप्पल, रत्न और आभूषण के निर्यात तथा रोजगार पर पड़ेगा। भार्गव ने कहा कि इस टैरिफ ने वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल मचा दी है।

End of Feed