Stock Market Updates: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बीच तेज गिरावट से उबरा मार्केट, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 12, 2024, 05:08 PM IST

Stock Market Updates: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20.50 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 24,347 अंक पर बंद हुआ। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शुरुआत में तेज गिरावट आई थी। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते निवेशकों ने सतर्कता बरती।

Stock Market Updates: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्टॉक मार्केट में सोमवार को मामूली गिरावट रही। अमेरिकी रिसर्च और निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति के खिलाफ विदेशी कोष में अघोषित निवेश को लेकर रिपोर्ट से बाजार में उठा-पटक की आशंका से निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शुरुआत में तेज गिरावट आई थी। हालांकि, बाद में यह 56.99 अंक यानी 0.07 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 79,648.92 अंक पर बंद हुआ। सुबह के कारोबार में यह 479.78 अंक तक लुढ़क गया था। बाद में इसमें तेजी आई और यह 400.27 अंक चढ़ गया। लेकिन कारोबार समाप्ति से पहले यह नीचे आ गया।

Markets Closing

सेंसेक्स मामूली 57 अंक टूटा (Image Source: iStockphoto)

निफ्टी में मामूली गिरावट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20.50 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 24,347 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह नीचे में 24,212.10 अंक तक आया और ऊंचे में 24,472.80 अंक तक गया। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि भारतीय बाजार स्थिर बंद हुआ। शुरुआत में बाजार पर अदाणी-हिंडनबर्ग-सेबी रिपोर्ट का असर हुआ। हालांकि, बाजार ने इसको नकार दिया और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख से संकेत लिया।

End of Feed