ONGC Share Price Target: दिग्गज निवेशक और मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन एक सरकारी महारत्न कंपनी को लेकर काफी उत्साहित हैं। ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में भसीन ने कहा कि जिस पीएसयू स्टॉक को लेकर वे उत्साहित हैं, उसकी री-रेटिंग होनी चाहिए। संजीव भसीन ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) को लेकर आशावादी हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंडर आने वाले वाली ONGC देश की सबसे बड़ी सरकारी ओनरशिप वाली तेल और गैस एक्सप्लोरर और उत्पादक है। देश के कच्चे तेल के घरेलू उत्पादन में इसका 70 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का लगभग 84 प्रतिशत हिस्सा है। आगे जानिए इस शेयर पर भसीन ने कितना टार्गेट दिया है।
ओएनजीसी के शेयर में मजबूती
ये भी पढ़ें -
कितना दिया टार्गेट
संजीव भसीन ने निवेशकों को ONGC के शेयर खरीदने की सलाह दी है। भसीन के मुताबिक ये PSU स्टॉक शॉर्ट टर्म में लगभग 30 प्रतिशत का बढ़िया रिटर्न दे सकता है। उन्होंने शेयर के लिए 350 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा कीमत 275 रुपये से 75 रुपये या लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा है। मंगलवार को करीब 10 बजे बीएसई पर ONGC का शेयर 275.5 रु पर है।
कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस
- बीते 1 महीने में ओएनजीसी का शेयर 2.05 फीसदी गिरा है
- 2024 में अब तक ये शेयर 33.6 फीसदी ऊपर गया है
- 1 साल में इसका शेयर 73.8 फीसदी मजबूत हुआ है
- 3 साल में शेयर करीब 122 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
