सुखद यात्रा ऐप पर मिलेंगे नये फीचर्स, टोल चार्ज से फास्टैग तक की फटाफट कर सकेंगे शिकायत

Sukhad Yatra App New Features: अब आप सुखद यात्रा ऐप पर स्टेट हाईवे की जानकारी, शिकायत करने और उन पर तुरंत कार्रवाई के अलावा फीडबैक की सुविधा मिलेगी। आपको इस ऐप पर हाईवे पर आने वाले फ्यूल स्टेशन, हॉस्पिटल और बाकी जरूरी सर्विसेज की जानकारी भी मिल जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुखद यात्रा ऐप में शामिल होंगे नये फीचर्स
  • कर सकेंगे कई तरह की शिकायत
  • एक्सीडेंट से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी

Sukhad Yatra App New Features: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हाईवे यूजर्स के फायदे के लिए सुखद यात्रा ऐप (Sukhad Yatra App) लॉन्च की थी। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर यात्रियों को सशक्त बनाना और सुविधाएं देना है। यह राजमार्गों से जुड़ी समस्याओं के बारे में शिकायत करने के लिए जानकारी प्रोवाइड करता है। अब इस ऐप में कुछ नये फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। फिलहाल इस ऐप पर और भी कई तरह की जानकारी मिलती है, जिनमें टोल प्लाजा, टोल चार्ज और हाईवे के आसपास मिलने वाली सुविधाएं शामिल हैं।

कर सकेंगे शिकायत

अब आप सुखद यात्रा ऐप पर स्टेट हाईवे की जानकारी, शिकायत करने और उन पर तुरंत कार्रवाई के अलावा फीडबैक की सुविधा मिलेगी। आपको इस ऐप पर हाईवे पर आने वाले फ्यूल स्टेशन, हॉस्पिटल और बाकी जरूरी सर्विसेज की जानकारी भी मिल जाएगी। यदि रोड पर कहीं काम चल रहा होगा, तो उसका भी अलर्ट सुखद यात्रा ऐप पर मिल जाएगा।

End of Feed