अच्छी स्थिति में है भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर, लगातार 15वें महीने विनिर्माण में सुधार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 03:25 PM IST

Manufacturing Activities: S&P ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की आर्थिक सह निदेशक ने कहा कि ग्लोबल चुनौतियों और मंदी की आशंका के बाद भी भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अच्छी स्थिति में है।

नई दिल्ली। भारत में विनिर्माण गतिविधियां (Manufacturing Activities) सितंबर के महीने में आंशिक रूप से सुस्त पड़ने के बावजूद अच्छी स्थिति में बनी रहीं और कंपनियों ने नए कर्मचारियों की भर्ती की। सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह आकलन पेश किया गया। एसएंडपी के 'वैश्विक भारत विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक' (PMI) के सितंबर आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय विनिर्माण उद्योग की सेहत में तगड़ा सुधार देखा गया है। इस दौरान कंपनियों ने अपना उत्पादन बढ़ाने के साथ ही नए कर्मचारियों की भर्ती भी की।

manufacturing

विनिर्माण गतिविधियों की अच्छी स्थिति बरकार

विनिर्माण गतिविधियों में विस्तार

End of Feed