मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन ने ट्राइडेंट एग्रो में 26.40 फीसदी खरीदी हिस्सेदारी, जानें शेयर का हाल

Man Infraconstruction Share : Man Infraconstruction Ltd ने Trident Agro Terminals and Logistic Pvt Ltd में 26.40% हिस्सेदारी हासिल की। यह कंपनी पोर्ट, लॉजिस्टिक्स और एग्री-प्रोसेसिंग के क्षेत्र में काम करेगी। हालांकि, शेयर बाजार में Man Infra के स्टॉक में 5% की गिरावट दर्ज की गई।

Man Infraconstruction Share Price: मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड (Man Infraconstruction Ltd) ने अपनी सहायक कंपनी ट्राइडेंट एग्रो टर्मिनल एंड लॉजिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड (Trident Agro Terminals and Logistic Pvt Ltd) में 26.40% हिस्सेदारी हासिल की है। यह नया उद्यम पोर्ट, लॉजिस्टिक्स और एग्री-प्रोसेसिंग सेक्टर में काम करेगा। Trident Agro को 26 फरवरी 2025 को ₹1 करोड़ की अधिकृत पूंजी के साथ पंजीकृत किया गया था।

Man Infraconstruction Share Price, Trident Agro Investment

क्या Man Infra का शेयर अब उछाल भरेगा या गिरावट जारी रहेगी

शेयर बाजार में गिरावट

गुरुवार को BSE पर Man Infra का शेयर 162.55 रुपये पर खुला, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद 154.25 रुपये के 52-सप्ताह के निचले स्तर तक गिर गया। दिसंबर 2024 में यह स्टॉक 262.50 रुपये के उच्च स्तर पर था, लेकिन अब इसमें बड़ी गिरावट दर्ज हुई है।

End of Feed