डिफेंस सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी Apollo Micro Systems Ltd एक बार फिर बाजार के फोकस में है। वजह है महज तीन दिन में मिले तीन बड़े ऑर्डर, जिन्होंने कंपनी की ऑर्डर बुक और ग्रोथ विजिबिलिटी दोनों को मजबूत कर दिया है। Make in India के तहत घरेलू डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर बढ़ते फोकस का असर अब सीधे शेयर प्राइस में दिख रहा है। तीन दिन में Apollo Micro Systems ग्रुप को कुल मिलाकर करीब ₹596.7 करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं।
मेक इन इंडिया के पुश से दौड़ रहा ये स्टॉक। (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)
PSU से ₹25.79 करोड़ का ऑर्डर
2 जनवरी, 2026 को एक्सचेंज को दी गई फाइलिंग के मुताबिक, Apollo Micro Systems को एक डिफेंस PSU से ₹25.79 करोड़ (INR 257.89 मिलियन) के ऑर्डर में Lowest Bidder (L1) घोषित किया गया है। यह ऑर्डर नॉर्मल बिजनेस कोर्स में मिला है और इसे 18 महीनों में पूरा किया जाएगा। यह अपडेट कंपनी के डिफेंस सेगमेंट में लगातार मिल रहे ऑर्डर्स की पुष्टि करता है।
इमेज क्रेडिट, BSE
एक दिन पहले: ₹150 करोड़ का ऑर्डर
इससे ठीक पहले कंपनी की सब्सिडियरी को एक निजी कंपनी से ₹150 करोड़ का डिफेंस ऑर्डर मिला था। यह डील Apollo Micro Systems की डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ऑर्डर बुक को और मजबूत करती है और यह दिखाती है कि कंपनी को न सिर्फ सरकारी बल्कि प्राइवेट सेक्टर से भी लगातार काम मिल रहा है।
31 दिसंबर: ₹420 करोड़ की मेगा डील
31 दिसंबर को कंपनी ने लगभग ₹420.89 करोड़ के ऑर्डर हासिल किए थे। यह ऑर्डर कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी IDL Explosives Limited को मिले थे।
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, IDL Explosives को Coal India Limited की सब्सिडियरी कंपनियों को Bulk Explosives सप्लाई करने का ₹419.39 करोड़ का ऑर्डर मिला, जबकि Cartridge Explosives के लिए एक एक्सपोर्ट ऑर्डर भी शामिल था। कंपनी ने साफ किया था कि ये सभी ऑर्डर नॉर्मल बिजनेस कोर्स में मिले हैं।
Make in India से मिला मल्टीबैगर सपोर्ट
लगातार ऑर्डर फ्लो और Make in India के तहत डिफेंस प्रोडक्शन पर सरकार के जोर ने Apollo Micro Systems को लॉन्ग टर्म निवेशकों के रडार पर बनाए रखा है। इसका असर शेयर के प्रदर्शन में भी दिखता है। पिछले 5 साल में यह स्टॉक करीब 2,100% उछल चुका है, जिससे यह डिफेंस स्पेस का चर्चित स्मॉलकैप मल्टीबैगर बन गया है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
