Make For The World: उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने विल्सन ASA, नॉर्वे के लिए भेजा अपना पहला निर्यात ऑर्डर

Make for the World: आत्म निर्भर भारत पहल और भारत सरकार के ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ प्रोग्राम के तहत भारत के अग्रणी शिपयार्ड -कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने मेसर्स विल्सन एएसए, नॉर्वे के लिए बनाए जा रहे 3800 टीडीडब्ल्यू जनरल कार्गो वेसल सीरीज के पहले पोत लॉन्च कर दिया है।

Make for the World: भारत के अग्रणी शिपयार्ड -कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने आज मेसर्स विल्सन एएसए, नॉर्वे के लिए बनाए जा रहे 3800 टीडीडब्ल्यू जनरल कार्गो वेसल की सीरीज ऑफ सिक्स के पहले पोत को लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च सीएसएल ग्रुप की आत्म निर्भर भारत पहल और भारत सरकार के ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ प्रोग्राम के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Make for the World, aatmnirbhar bharat, Udupi Cochin Shipyard Ltd, TDW General Cargo Vessel

उडुपी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में विदेशों के लिए पोत का निर्माण

रॉयल नॉर्वेजियन दूतावास में मिनिस्टर काउंसलर और मिशन की उप-प्रमुख मार्टिन आमदल बोथेम को इस पोत को लॉन्च करने का सम्मान मिला, उनके साथ विल्सन एएसए के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री ईनार टॉर्नेस भी थे। इस कार्यक्रम में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर मधु एस नायर, कोचीन शिपयार्ड के डायरेक्टर (तकनीकी) बिजॉय भास्कर, उडुपी-कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिकुमार ए और शिपयार्ड के अन्य वरिष्ठ कर्मचारी भी मौजूद थे।

End of Feed