GST में होगा बड़ा बदलाव! Refund 17 दिन में जारी करने की तैयारी, टैक्सपेयर्स को मिलेंगे कई फायदे

लंबे अंतराल के बाद गुरुवार को जीएसटी परिषद की बैठक होगी। इस बैठक में कई बड़े बदलाव पर मुहर लग सकती है।

देशभर के कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। माल एवं सेवा कर परिषद (GST) इस सप्ताह होने वाली बैठक में जीएसटी में व्यापक सुधारों के तहत कर रिफंड की समयसीमा घटाकर 17 दिन कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। फिलहाल जीएसटी रिफंड में 21 से 45 दिन का समय लगता है। इसके साथ ही करदाताओं को नोटिस जारी करने के मामले में एक समान मानक बनाने और एक निर्धारित सीमा से नीचे के मामलों में कोई नोटिस नहीं देने के प्रस्ताव पर भी जीएसटी परिषद विचार करेगी।

GST

जीएसटी

8 अक्टूबर को जीएसटी परिषद की बैठक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली जीएसटी परिषद की बैठक बृहस्पतिवार को होगी। परिषद में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्री भी शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि इस बार की बैठक में प्रक्रिया में सुधारों पर जोर है जिसके तहत रिफंड (कर वापसी) की समयसीमा को घटाने समेत कुल पांच क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिफंड की दस दिन के भीतर पुष्टि कर दी जाएगी, जिसमें जोखिम जांच के आधार पर 90 प्रतिशत राशि जारी की जाएगी।

End of Feed