Mahindra Holidays: महिंद्रा होलिडेज कमरों की संख्या बढ़ाने के लिए करेगी 4,500 करोड़ रुपये का निवेश

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 25, 2024, 05:29 PM IST

Mahindra Holidays:कविंदर सिंह ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2029-2030 तक कमरों की संख्या 5,000 से बढ़ाकर 10,000 तक करने के लिए नए रिजॉर्ट बनाने, पुरानी परियोजनाओं के विस्तार और अधिग्रहण करने के अलावा राज्य सरकारों के साथ सक्रिय रूप से साझेदारी कर रही है।

Mahindra Holidays: महिंद्रा होलिडेज एंड रिजॉर्ट्स इंडिया लिमिटेड (एमएचआरआईएल) ने अपनी कमरों की संख्या दोगुनी कर 10,000 करने के लिए अगले तीन से चार साल में 4,500 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कविंदर सिंह ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2029-2030 तक कमरों की संख्या 5,000 से बढ़ाकर 10,000 तक करने के लिए नए रिजॉर्ट बनाने, पुरानी परियोजनाओं के विस्तार और अधिग्रहण करने के अलावा राज्य सरकारों के साथ सक्रिय रूप से साझेदारी कर रही है।

Mahindra Holidays

सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमारे पास 5,000 से 10,000 कमरे तक पहुंचने के लिए सभी रणनीतियां तैयार हैं। हम इसके लिए सही राह पर हैं।” उन्होंने कहा कि 690 कमरों की पांच नई, पुरानी और अधिग्रहण परियोजनाओं पर फिलहाल 835 करोड़ रुपये का निवेश प्रक्रिया में है।

End of Feed