इधर भारत-कनाडा में टेंशन, उधर महिंद्रा ने कनाडाई साथी का छोड़ा साथ

Mahindra And Mahindra : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा है कि उसकी कनाडा स्थित सहायक कंपनी रेसन एयरोस्पेस कॉरपोरेशन ने अपना संचालन बंद कर दिया है। उसने कहा कि रेसन को कॉर्पोरेशन कनाडा से 20 सितंबर 2023 को कामकाज बंद करने की मंजूरी के लिए आवश्यक दस्तावेज मिल गए, जिसकी सूचना कंपनी को दी गई। इसके बाद रेसन ने अपना संचालन बंद कर दिया।

Mahindra And Mahindra :भारत और कनाडा के बढ़ते टेंशन के बीच कॉरपोरेट जगत से एक बड़ी खबर आई है। भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा और कनाडा की उसकी सहायक कंपनी का नाता टूट गया है।महिंद्रा एंड महिंद्रा और कनाडा की कंपनी रेसन को कॉर्पोरेशन से साझेदारी थी। महिंद्रा की कनाडा स्थित सब्सिडियरी कंपनी रेसन एयरोस्पेस कॉरपोरेशन ने अब अपना संचालन बंद कर दिया है। महिंद्रा के रेसन में 11.18 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिसने स्वैच्छिक रूप से संचालन बंद करने के लिए आवेदन किया।

mahindra and mahindra

महिंद्रा एंड महिंद्रा का बड़ा फैसला

महिंद्रा ने क्या कहा

शेयर बाजार को जानकारी देते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी कनाडा स्थित सहायक कंपनी रेसन एयरोस्पेस कॉरपोरेशन ने अपना संचालन बंद कर दिया है। उसने कहा कि रेसन को कॉर्पोरेशन कनाडा से 20 सितंबर 2023 को कामकाज बंद करने की मंजूरी के लिए आवश्यक दस्तावेज मिल गए, जिसकी सूचना कंपनी को दी गई। इसके बाद रेसन ने अपना संचालन बंद कर दिया। वह 20 सितंबर 2023 से कंपनी की सहयोगी नहीं है।

End of Feed