Maha Kumbh: महाकुंभ की तैयारी; ऐप पर मिलेगी गंदे शौचालय की जानकारी, चंद मिनटों में होगी सफाई

Maha Kumbh: महाकुंभ को लेकर तैयारियां तेजी हैं। इसके लिए इस बार स्वच्छ महाकुंभ का आह्वान किया गया है। क्यूआर बेस्ड मॉनीटरिंग सिस्टम के माध्यम से टॉयलेट्स में स्वच्छता का सर्वे किया जाएगा और एप के माध्यम से जिस टॉयलेट में गंदगी की जानकारी मिलेगी, उसे चंद मिनटों में क्लीन कर दिया जाएगा।

Maha Kumbh: महाकुंभ को स्वच्छता के मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने के लिए इस बार स्वच्छ महाकुंभ का आह्वान किया गया है। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 1.5 लाख टॉयलेट्स और यूरिनल्स को पूरे मेला क्षेत्र और पार्किंग स्थलों पर स्थापित किया जाना है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती इन टॉयलेट्स की साफ-सफाई को लेकर है, जिसकी पुख्ता तैयारी की गई है। क्यूआर बेस्ड मॉनीटरिंग सिस्टम के माध्यम से टॉयलेट्स में स्वच्छता का सर्वे किया जाएगा और एप के माध्यम से जिस टॉयलेट में गंदगी की जानकारी मिलेगी, उसे चंद मिनटों में क्लीन कर दिया जाएगा।

Maha Kumbh, Maha Kumbh Facility, Maha Kumbh Facility Updates

महाकुंभ की तैयारी।

सफाई के लिए जेट स्प्रे क्लीनिंग सिस्टम अपनाया जाएगा, ताकि मैनुअल सफाई की आवश्यकता न पड़े। वहीं, सेप्टिक टैंक को खाली करने के लिए भी सेसपूल ऑपरेशन प्लान रेडी कर लिया गया है।

End of Feed