L&T Tech Q3 Results: एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड ने बुधवार (15 जनवरी) को वित्त वर्ष 2024-25 (Q3FY25) के लिए की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजों का ऐलान किया, जिसमें प्रॉफिट 322.40 करोड़ रुपये रहा, जिसमें वित्त वर्ष2023-24 की तीसरी तिमाही के 336.20 करोड़ रुपये की तुलना में 4.10 प्रतिशत की गिरावट हई। इसने परिचालन से राजस्व 2653.00 करोड़ रुपये बताया जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 2421.80 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.55 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का EBITDA 422 करोड़ रुपये रहा।
L&T Technology Services ने जारी किए तीसरी तिमाही के नतीजे
एलएंडटी टेक के शेयरों में तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा से पहले 5 प्रतिशत की तेजी आई और बीएसई पर यह 3.10 प्रतिशत बढ़कर 4,852.75 रुपये पर बंद हुआ। एलएंडटी टेक ने अब तक की सबसे बड़ी डील बुकिंग की भी जानकारी दी। आठ बड़ी डील:- एक $50 मिलियन, दो $35 मिलियन, दो $25 मिलियन और तीन $10 मिलियन की डील।
एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के सीईओ और प्रबंध निदेशक अमित चड्ढा ने कहा कि हमारे बड़े सौदे वाले टीसीवी में सभी सेग्मेंट में आठ जीत के साथ अच्छी वृद्धि देखी गई है। नए युग के उत्पाद और प्लेटफॉर्म विकास और व्यवसाय परिवर्तन दोनों पर ग्राहकों के साथ चल रही भागीदारी से बड़ी डील पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है।
एलएंडटी टेक ने वित्त वर्ष 2025 के लिए स्थिर मुद्रा में लगभग 10 प्रतिशत राजस्व वृद्धि का लक्ष्य रखा है। चड्ढा ने कहा कि वित्त वर्ष 2025 के लिए हमारा मार्गदर्शन स्थिर मुद्रा में करीब 10 प्रतिशत राजस्व वृद्धि का है, जिसमें इंटेलिसविफ्ट का योगदान भी शामिल है। हम 17-18 प्रतिशत के ईबीआईटी मार्जिन के साथ 2 अरब डॉलर के राजस्व के अपने मध्यम अवधि के दृष्टिकोण की पुष्टि करते हैं।
