LPG सब्सिडी ने बढ़ाई सरकार की टेंशन! बजट से 70 हजार करोड़ रुपये ज्यादा हो सकता है खर्च

LPG Cylinder Subsidy:FY27 में LPG सब्सिडी का खर्च 1 लाख करोड़ रुपये पार कर सकता है। बढ़ती सब्सिडी और वैश्विक अनिश्चितताओं से सरकार के बजट और राजकोषीय घाटे पर दबाव बढ़ सकता है।

LPG Cylinder Subsidy : देश में रसोई गैस (LPG) पर दी जाने वाली सब्सिडी का बोझ सरकार के लिए लगातार बढ़ता जा रहा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) में LPG सब्सिडी का कुल खर्च 1 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह केंद्र सरकार के बजट में तय किए गए 30,000 करोड़ रुपये के प्रावधान से करीब 70,000 करोड़ रुपये ज्यादा होगा। यानी सरकार को अतिरिक्त धन की व्यवस्था करनी पड़ सकती है, जिससे सरकारी वित्त पर दबाव बढ़ने की संभावना है।

LPG Cylinder Subsidy, LPG Price, LPG Subsidy, Union Budget, Government Subsidy, PL Capital, Fuel Prices

रसोई गैस सब्सिडी बनी बड़ी चुनौती! FY27 में 1 लाख करोड़ रुपये पार पहुंच सकता है खर्च

बजट का प्रावधान पहले ही पड़ चुका है कम

एएनआई के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म PL Capital की रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार ने FY27 के बजट में LPG सब्सिडी के लिए 30,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह राशि पहले ही पर्याप्त नहीं रह गई है। रिपोर्ट का कहना है कि जिस रफ्तार से सब्सिडी का खर्च बढ़ रहा है, उसे देखते हुए पूरे वित्त वर्ष में यह बिल 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल सरकार को हर LPG सिलेंडर पर करीब 490 रुपये की सब्सिडी का बोझ उठाना पड़ रहा है। अगर यही स्थिति बनी रही तो साल के अंत तक सब्सिडी खर्च में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

End of Feed