LPG Price: क्रिसमस और नए साल से पहले कारोबारी उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनियों ने 22 दिसंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 39.50 रुपये की कटौती की है। हालांकि 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरेलू रसोई के बजट पर कोई असर नहीं होगा। लेकिन कारोबारियों को इस कटौती का फायदा मिलेगा और उनकी कारोबारी लागत घट जाएगी।
महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली सहित चार महानगरों की नई कीमते
नई कटौती के बाद दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1757 रुपये हो गई है। कटौती से पहले सिलेंडर 1796.50 रुपये में मिल रहा था। इसी तरह मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1749 रुपये से घटकर 1710 रुपये रह गया है। वहीं कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1908 रुपये से घटकर 1868.50 रुपये रह गई है। जबकि चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1968 रुपये से घटकर 1929 रुपये हो गई है।
घरेलू सिलेंडर के क्या है दाम
भले ही 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी हुई है, लेकिन घरेलू गैस के दाम बदलाव नहीं होने से मिडिल क्लास को मायूसी मिली है। इस समय दिल्ली में 903 रुपये की कीमत में घरेलू सिलेंडर बिक रहा है। वहीं कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 929 रुपये है। जबकि चेन्नई में 918.50 रुपये और मुंबई में घरेलू गैस की कीमत 902.50 रुपये है। आखिरी बार 30 अगस्त को घरेलू सिलेंडर के दाम कम हुए थे। इस दौरान 200 रुपये तक की कटौती हुई थी।
