ऑफिस के साथ वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, हफ्ते में 2 दिन काम और होगी तगड़ी कमाई

Weekend Side Business: अगर आप भी हफ्ते के पांच दिन 9 टू 5 जॉब करते हैं तो आपका सारा दिन ऑफिस और घर की भागदौड़ में निकल जाता होगा।

Weekend Side Business: आज के समय में नौकरी के साथ अतिरिक्त कमाई का जरिया तलाशने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लेकिन 9 से 5 की नौकरी के साथ रोजाना कोई दूसरा काम करना इतना भी आसान नहीं। ऐसे में वीकेंड पर किया जाने वाला छोटा बिजनेस एक विकल्प हो सकता है। अगर आपके पास शनिवार और रविवार को समय है तो इन 5 कामों को कम समय में शुरू करने पर विचार किया जा सकता है-

weekend business ideas

वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस (Photo: iStock)

हैंडमेड गिफ्ट

त्योहार, जन्मदिन और कई दूसरे मौकों पर गिफ्ट पैकिंग और कस्टमाइज्ड गिफ्ट की मांग रहती है। वीकेंड पर ऑर्डर तैयार किए जा सकते हैं। इसमें गिफ्ट हैम्पर, कार्ड, सजावटी पैकिंग या छोटे हैंडमेड आइटम शामिल किए जा सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिए अपने काम को दिखाकर कस्टमर बेस बना सकते हैं।

End of Feed