2025 के घाटे वाले IPO: Lenskart ही नहीं, इन 30 IPO ने निवेशकों को कराया नुकसान, यहां देखें पूरी लिस्ट

शेयर बाजार में सुस्ती है। शेयर बाजार ने इस साल निवेशकों को निराश किया है। हालांकि, इसके बावजूद आईपीओ का क्रेज जारी है। एक के बाद एक कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही है। निवेशक भी जमकर पैसा लगा रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी आईपीओ ने तगड़ा रिटर्न दिया है। 30 कंपनियों के आईपीओ ने निवेशकों को नुकसान कराया है।

2025 के घाटे वाले IPO: इस साल आईपीओ की बाढ़ रही है। आपको बता दें कि इस साल अब तक कुल 91 मेनबोर्ड IPO आ चुके हैं, जिनमें से 47 IPO लाभ में लिस्ट हुए हैं, जबकि 30 IPO नुकसान में लिस्ट हुए हैं। आज चश्मों की खुदरा कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के आईपीओ ने भी निवेशकों को नुकसान कराया है। यह आईपीओ अपने प्राइस बैंड 402 रुपये से करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ लिस्टहुआ। बीएसई पर शेयर ने प्राइस बैंड 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 390 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 11.52 प्रतिशत लुढ़कर 355.70 रुपये पर आ गया और फिर 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 403.80 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 395 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में 11.41 प्रतिशत फिसलकर 356.10 रुपये पर आ गया और फिर 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 404 रुपये पर कारोबार करने लगे। आइए जानते हैं कि इस साल कौन-कौन आईपीओ ने निवेशकों को लिस्टिंग डे पर नुकसान कराया है।

आईपीओ

आईपीओ

इन आईपीओ ने निवेशकों को कराया नुकसान

End of Feed