₹50 लाख का होम लोन लेना है? जानिए आपकी मंथली कितनी सैलरी होनी चाहिए

Home Loan EMI Calculator: घर खरीदने के लिए अधिकांश लोग होम लोन लेते हैं। अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले चेक कर लें कि आपको बैंक से कितने लाख तक का होम लोन मिल सकता है। बैंक होम लोन देने से पहले, लोन लेने वाले व्यक्ति का इनकम चेक करते हैं। अगर आप सैलरी पेशा हैं तो बैंक आपकी सैलरी के अनुसार होम लोन की राशि तय करते हैं।

Home Loan EMI Calculator: पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी की कीमत तेजी से बढ़ी है। इसके चलते अधिकांश शहरों में 2BHK फ्लैट की कीमत 60 से 70 लाख रुपये पहुंच गई है। ऐसे में अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लेंगे तो जान लें कि इसके लिए आपकी मंथली सैलरी कितनी होनी चाहिए? आपको बता दें कि 50 लाख रुपये के होम लोन के लिए न्यूनतम वेतन आमतौर पर एक बैंक से दूसरे बैंक में अलग हो सकता है। अगर आपने पहले से कार या पर्सनल लोन लिया है तो आपकी सैलरी अधिक होनी चाहिए।

रियल एस्टेट

रियल एस्टेट

वैसे सामान्य तौर पर 50 लाख रुपये के होम लोन के लिए कम से कम आपकी मंथली सैलरी न्यूनतम 60,000 रुपये या उससे अधिक होनी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि बैंक आमतौर पर होम लोन की ईएमआई, आपकी मासिक आय के 40-50 प्रतिशत से अधिक की नहीं देते हैं। बहुत सारे लोगों को बैंक होम लोन इसलिए रिजेक्ट कर देता है कि उसे लगता है कि व्यक्ति को लोन चुकाने में मुश्किल होगी। इसलिए लोन की ईएमआई, मंथली इनकम का 30 से 40 प्रतिशत रखना बेस्ट माना जाता है।

End of Feed