Gold loan लेना है? जानें कौन सा बैंक सबसे कम ब्याज पर दे रहा लोन

Gold Loan: पैसे की तुरंत जरूरत को पूरा करने के लिए गोल्ड लोन एक बेहतर विकल्प है। आप आसानी से कम ब्याज पर बैंक से लोन ले सकते हैं। ऐसा कर आप पर्सनल लोन के मुकाबले अच्छी बचत भी कर पाएंगे।

Gold Loan: पैसे की तुरंत जरूरत पड़ने पर अधिकांश लोग पर्सनल लोन लेते हैं। ऐसा इसलिए कि बैंक आसानी से पर्सनल लोन दे देते हैं। इसमें कागजी कार्रवाई बहुत ही कम और तुरंत पैसा अकाउंट में आ जाता है। हालांकि, बैंक इसके एवज में मोटा ब्याज भी वसूलते हैं क्योंकि पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन होता है। वहीं, अगर आपके पास सोना है तो आप पर्सनल लोन के मुकाबले काफी कब ब्याज पर गोल्ड लोन ले सकते हैं। बैंक गोल्ड लोन बहुत ही जल्द दे देते हैं। सोने की कीमत बढ़ने का फायदा भी गोल्ड लोन लेने वाले को मिल रहा है। बैंक अब पहले के मुकाबले अधिक लोन दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन बैंक सबसे कम ब्याज पर लोन दे रहा है।

गोल्ड लोन

गोल्ड लोन

एसबीआई में क्या है ब्याज दर?

देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एक वर्ष की अवधि के साथ 1 लाख रुपये के गोल्ड लोन पर 10 प्रतिशत से शुरू होने वाली ब्याज दर पर गोल्ड लोन प्रदान करता है। इसका मतलब है 8,792 रुपये की मासिक ईएमआई बनेगी। बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया एक वर्ष की अवधि के साथ 1 लाख रुपये का गोल्ड लोन 9.40 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर ले रहा है। यानी मंथली ईएमआई 8,764 रुपये होगी।

End of Feed