Share Market Reaction After Election Result 2024: BJP जीती, हारी या कम सीटों पर कैसा दिखेगा शेयर मार्केट पर एक्शन, जानें लोकसभा चुनाव के नतीजों पर क्या बोले एक्सपर्ट्स

Share Market Reaction After Election Result 2024: अगर सरकार दोबारा सत्ता में मजबूती के साथ वापसी करती है, तो स्वाभाविक रूप से शेयर मार्केट बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। निश्चित रूप से मार्केट 24000 या 24500 का लेवल टच कर सकती है। वहीं, अगर सरकार के मतों में कमजोरी देखी गई और करीब 300 सीटों के आसपास रहा, तो सरकार तो बनेगी, लेकिन मार्केट की रौनक को नजर लग सकती है।

Share Market Reaction After Election Result 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 1 जून (शनिवार) को आखिरी फेज की वोटिंग के साथ ही 2024 का चुनाव खत्म हो जाएगा। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट आएगा। तमाम राजनेता, पॉलिटिकल पार्टियां, सपोर्टर, पॉलिटिकल एनालिस्ट और फाइनेंशियल मार्केट एक्सपर्ट (Financial Market) 4 जून को होने वाली काउंटिंग और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। BJP और NDA में उसके सहयोगियों ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 543 सीटों में से 352 सीटें जीती थीं। अकेले BJP ने 303 सीटें जीतीं। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) के नेतृत्व में BJP को अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है। जबकि विपक्षी दलों के INDIA अलायंस को भी केंद्र की सत्ता में आने की आस है। नतीजे जो भी हो, वो तो मंगलवार को पता चलेगा। उससे पहले फंड मैनेजर, मार्केट एनालिस्ट और इकोनॉमिस्ट ने इस दुविधा में निवेशकों को क्या करना चाहिए, इस बारे में ET Now Swadesh के खास शो में शेयरखान के वरिष्ठ वीपी गौरव दुआ ने अपनी राय दी है।

Stock market after election results

सरकार वापसी होने पर बाजार कैसा रूख अपनाएगा

मार्केट एक्सपर्ट गौरव दुआ ने कहा कि अगर सरकार दोबारा सत्ता में मजबूती के साथ वापसी करती है, तो स्वाभाविक रूप से शेयर मार्केट बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। निश्चित रूप से मार्केट 24000 या 24500 का लेवल टच कर सकती है। वहीं, अगर सरकार के मतों में कमजोरी देखी गई और करीब 300 सीटों के आसपास रहा, तो सरकार तो बनेगी, लेकिन मार्केट की रौनक को नजर लग सकती है। मार्केट में हल्का करेक्शन आ सकता है, जो कि निवेशकों को खरीदारी का मौका देगा।

End of Feed