Loan Against Property: जानें क्या है लेटेस्ट ब्याज दरें और कितनी देनी होगी EMI

Loan Against Property: आप अपने बिजने के विस्तार, बच्चों की पढ़ाई, बच्चों की शादी या अन्य किसी काम के लिए संपत्ति पर लोन लेना चाहते हैं तो यहां जानिए आपको कितना ब्याज देना होगा और कितनी ईएमआई चुकानी होगी।

Loan Against Property: जब फाइनेंशियल जरुरत होती है तो धन की कमी को दूर करने के लिए लोन एक प्रभावी और सुविधाजनक तरीका हो सकता है। विभिन्न ब्याज दरों पर कई क्रेडिट विकल्प उपलब्ध हैं और प्रत्येक विकल्प विशिष्ट उद्देश्यों के लिए डिजाइन किया गया है। ऐसा ही एक विकल्प है लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (संपत्ति पर लोन) है। संपत्ति एक मूल्यवान परिसंपत्ति है जिसके बदले लोन दिया जाता है। लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी सुरक्षित यानी सिक्योर्ड लोन हैं जो आपको अपनी संपत्ति के मूल्य पर धन उधार लेने की अनुमति देते हैं जो कोलैटरल के रूप में कार्य करता है। इमरजेंसी स्थिति में धन प्राप्त करने के लिए ये लोन एक सुविधाजनक विकल्प हैं। लोन की मात्रा की गणना संपत्ति के बाजार मूल्य और आपकी पुनर्भुगतान क्षमता के आधार पर की जाती है। ऋणदाता आमतौर पर संपत्ति के बाजार मूल्य का 60-80% तक लोन के रूप में देते हैं।

Loan Against Property, Loan Against Property Interest Rates

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी पर कितना देना पड़ता है ब्याज (तस्वीर-Canva)

सिक्योर्ड लोन है Loan Against Property

आप न केवल बैंकों बल्कि एनबीएफसी से भी लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (एलएपी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। चूंकि यह एक सिक्योर्ड लोन है, यह आमतौर पर पर्सनल लोन जैसे अनसिक्योर्ड लोन की तुलना में कम ब्याज दर पर उपलब्ध होता है। यह इसे एक किफायती उधार विकल्प भी बनाता है। लोन प्रोसेसिंग के संदर्भ में एलएपी में पर्सनल लोन की तुलना में तुलनात्मक रूप से लंबी प्रक्रिया शामिल होती है। बैंक या एनबीएफसी आपकी संपत्ति के बाजार मूल्य का आकलन करता है, कानूनी दस्तावेजों का मूल्यांकन करता है और आपके लोन को मंजूरी देने से पहले अन्य पृष्ठभूमि की जांच करता है। लंबी आवेदन प्रक्रिया को देखते हुए संपत्ति पर लोन आपात स्थिति के दौरान सहायक नहीं हो सकता है, लेकिन शादी, अपने व्यवसाय का विस्तार, बच्चों की पढ़ाई आदि जैसे नियोजित खर्चों के लिए अधिक उपयुक्त हो सकता है।

End of Feed