IDBI Bank Privatisation: कैबिनेट ने दी 52,878 करोड़ की डील को मंजूरी, LIC घटाएगी अपनी हिस्सेदारी

IDBI Bank के निजीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है।

केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स ( Fairfax Financial Holdings) बैंक में 60.72 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इस सौदे की कुल कीमत 52,878 करोड़ रुपये है। वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपनी हिस्सेदारी घटाकर 19 फीसदी कर देगा। इस डील के बाद सरकार और LIC की संयुक्त हिस्सेदारी 34 फीसदी रह जाएगी। इस फैसले से भारत के बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

IDBI Bank Privatisation

Fairfax Financial Holdings खरीदेगी IDBI Bank में 60.72 फीसदी हिस्सेदारी (Photo: iStock)

सरकार और LIC बेचेंगे अपनी हिस्सेदारी

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, इस फैसले का उद्देश्य बैंक में निवेश बढ़ाना और देश के वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करना है। वित्त मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार IDBI Bank में अपनी 30.48 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी, जबकि LIC 30.24 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगा। इस तरह दोनों की कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी कनाडा की कंपनी के पास चली जाएगी।

End of Feed