शादीशुदा जोड़ों के लिए LIC का तोहफा! लॉन्च हुए दो New Jeevan Sathi Plan, चेक करें फीचर्स

LIC New Jeevan Sathi Plan: एलआईसी ने अपने ग्राहकों के लिए एक दो न्यू जीवन साथी प्लान पेश किए हैं, इन प्लान को खासकर शादीशुदा जोड़ों के लिए लाया गया है।

LIC New Jeevan Sathi Plan: एलआईसी (Life Insurance Corporation of India) ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए जीवन बीमा प्लान लॉन्च किए हैं, जिनका नाम न्यू जीवन साथी सिंगल प्रीमियम और न्यू जीवन साथी लिमिटेड प्रीमियम रखा गया है। ये दोनों योजनाएं ग्राहकों के लिए 1 जून 2026 से उपलब्ध होंगी। कंपनी की ओर से इन योजनाओं को खासतौर पर विवाहित दंपतियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।

LIC

LIC (Photo: iStock)

ये दोनों योजनाएं संयुक्त जीवन बीमा योजनाएं हैं, जिनमें पति और पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी के तहत कवर दिया जाएगा। इन योजनाओं का उद्देश्य परिवार को वित्तीय सुरक्षा के साथ बचत का लाभ भी देना है।

End of Feed