LIC Share: LIC ने एक साल में दिया 79 फीसदी रिटर्न, जानें कहां पैसा लगाकर कंपनी को मिल रही ग्रोथ

LIC Share: बीमा कंपनियां दो तरीकों से पैसा कमाती हैं। पॉलिसियों के लिए प्रीमियम और फिर उस प्रीमियम को परिसंपत्तियों में निवेश कर वे कमाई करती हैं। यह दूसरा तरीका ही उनके मुनाफे में बड़ा अंतर पैदा करता है। और एलआईसी को ढांचागत क्षेत्र में निवेश का फायदा मिला है।

LIC Share:सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने एचडीएफसी लाइफ (HDFC LIFE) और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस (ICICI Prudential) जैसी निजी बीमा कंपनियों को शेयर बाजार में प्रदर्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसके पीछे ढांचागत क्षेत्र जैसे बढ़ते क्षेत्रों पर लगाए गए दांव की अहम भूमिका रही है।भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शेयर बीते एक साल में करीब 79 प्रतिशत तक उछल चुका है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल 18 जुलाई को एलआईसी का शेयर 620 रुपये पर था लेकिन इस साल 16 जुलाई को यह 1,109.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

​LIC Share Return

एलआईसी रिटर्न

HDFC Life और ICICI Prudential

इसकी तुलना में एचडीएफसी लाइफ के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। एक साल पहले एचडीएफसी लाइफ का शेयर बीएसई पर 666.55 रुपये पर था लेकिन मंगलवार को यह 646.55 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।हालांकि, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का शेयर इस दौरान 12 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। इसका शेयर 16 जुलाई को 654.10 पर था जबकि 18 जुलाई, 2023 को इसका भाव 582 रुपये था।बीते एक साल में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का शेयर भी 1,314 रुपये से बढ़कर 1,621.20 रुपये पर पहुंच गया। इस तरह इसने 23 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है।

End of Feed