अडानी ग्रुप में LIC का एक्सपोजर घटा,जानें किस कंपनी में अब कितना पैसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 06:14 PM IST

LIC Debt Exposure in Adani Group: वित्त मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एलआईसी का अडानी पोर्ट्स एंड सेज कंपनी में सबसे ज्यादा डेट एक्सपोजर है। इसके अलावा 5 सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों का अडानी ग्रुप में कोई एक्सपोजर नहीं है।

LIC Debt Exposure in Adani Group: अडानी-हिंडनबर्ग विवाद के बीच एलआईसी को लेकर नया आंकड़ा सामने आया है। इसके अनुसार LIC का अडानी ग्रुप के डेट एकस्पोजर में मामूली कमी आई है। सोमवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा दी गई लिखित जानकारी के अनुसार अडानी ग्रुप को एलआईसी द्वारा किया गया डेट एक्सपोजर घटा है। इसके अनुसार दिसंबर 2022 तक एलआईसी का अडानी ग्रुप की कंपनियों में 6,347.32 करोड़ रुपये का डेट एक्सपोजर था। जो कि 5 मार्च 2023 तक घटकर 6,182.64 रह गया है।

ADANI AND LIC

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अडानी-एलआईसी पर दिया बयान

इस कंपनी को सबसे ज्यादा कर्ज

वित्त मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एलआईसी का अडानी पोर्ट्स एंड सेज कंपनी में सबसे ज्यादा डेट एक्सपोजर है। कंपनी को एलआईसी ने 5,388.60 करोड़ रुपये का कर्ज दे रखा है। इसके बाद अडानी पॉवर (मुंद्रा) को 266 करोड़ रुपये, अडानी पॉवर महाराष्ट्र लिमिटेड फेज-1 को 81.60 करोड़ , अडानी पॉवर महाराष्ट्र लिमिटेड फेज-3 को 254.87 करोड़, रायगढ़ एनर्जी जेनरेशन को 45 करोड़ और रायपुर एनरजेन को 145.67 करोड़ रुपये का कर्ज दे रखा है।

End of Feed