KYC, ITR And SBI Deadline: 31 दिसंबर तक कर लें ये 8 काम, नहीं तो 2024 में पछताएंगे

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 28, 2023, 04:10 PM IST

KYC, ITR, FD And SBI Deadline: नए साल 2024 के लिए संकल्प लेने से पहले पैसे और टैक्स जुडे़ ये 8 काम निपटा लें नहीं तो आर्थिक नुकसान उठना पड़ सकता है।

KYC, ITR, FD And SBI Deadline: नया साल 2024 आने वाला है। आप नए वर्ष में कुछ नया कर गुजरने का संकल्प ले रहे होंगे। लेकिन इस से पहले यह साल 31 दिसंबर 2023 को खत्म होने जा रहा है। इस साल के कई सारे काम को निपटा लें नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। रुपए पैसे और टैक्स से जुड़ी कई जरूरी की समय-सीमा 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। जैसे रिवाइज्ड बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करना, स्पेशल एफडी में निवेश करना, बिलेटेड आईटीआर फाइल करना, संशोधित आईटीआर फाइल करना और भी बहुत कुछ हैं जिन्हें निपटा लें।

KYC, ITR And SBI Deadline

पैसे और टैक्स से जुड़े 8 काम निपटाने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर (तस्वीर-Freepik)

बिलेटेड ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख

वित्त वर्ष 2022-23 (AY 2023-24) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 थी। अगर आप इस समय सीमा से चूक गए हैं तो भी आप इसे दाखिल कर सकते हैं लेकिन इसे बिलेटेड ITR कहा जाएगा और आपको यह 31 दिसंबर 2023 तक करना होगा। यह इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 139(4) के तहत बिलेटेड आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि है। इसमें 5000 रुपए तक का जुर्माना भी लगता है। बिलेटेड आईटीआर उन व्यक्तियों द्वारा दाखिल किया जाता है जो मूल फाइलिंग की समय सीमा से चूक गए हैं। जो आमतौर पर 31 जुलाई है।

End of Feed